मुकुंद ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान में जीता पदक
हिडाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इंटर मीडिएट कालेज के कक्षा 11 के छात्र मुकुन्द कुमार यादव ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 27 से 31 दिसम्बर तक प्रतिभाग किया। इसमे इलेक्ट्रोस्टेटिक प्रेसीपिटेटर विद वाटर सोकिग रोड नामक प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण किया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ दस प्रोजेक्ट का चयन किया गया। इसमे विद्यालय के छात्र मुकुन्द के प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान हासिल हुआ। विक्रम साराभाई स्पेस सें
जासं, रेणुकूट(सोनभद्र) : हिडाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज के कक्षा 11 के छात्र मुकुन्द कुमार यादव ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित 'राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस' में 27 से 31 दिसम्बर तक प्रतिभाग किया। इसमें 'इलेक्ट्रोस्टेटिक प्रेसीपिटेटर विद वाटर सोकिग रोड' नामक प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण किया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ दस प्रोजेक्ट का चयन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र मुकुन्द के प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान हासिल हुआ। विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के पूर्व डायरेक्टर पद्मश्री एम चंद्रनाथन द्वारा मुकुन्द को स्वर्ण पदक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुकुन्द ने यह सफलता विद्यालय के शिक्षक प्रेम कुमार पांडेय एवं सोमा जोशी के निर्देशन में प्राप्त किया। इस कार्य के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह चौहान, प्रबंध समिति तथा सभी शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।