विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुकेश सहनी ने सोनभद्र में गंगाजल हाथ में लेकर आरक्षण का द‍िलाया संकल्प, 50 लाख लोगों को संकल्‍प का लक्ष्‍य

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 19 Sep 2026 06:43 PM (IST)

मुकेश सहनी ने सोनभद्र में निषाद आरक्षण संकल्प अभियान की शुरुआत की, जिसका लक्ष्य अगले वर्ष तक 50 लाख से ...और पढ़ें

मुकेश सहनी का सोनभद्र में निषाद आरक्षण संकल्प अभियान, 50 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य।

मुकेश सहनी का सोनभद्र में निषाद आरक्षण संकल्प अभियान, 50 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य।

HighLights

  1. मुकेश सहनी ने सोनभद्र में निषाद आरक्षण अभियान शुरू किया।

  2. 50 लाख लोगों को गंगाजल से आरक्षण का संकल्प दिलाएंगे।

  3. मंत्री संजय निषाद की भूमिका पर सवाल उठाए गए।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र।  विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शनिवार को राबर्ट्सगंज स्थित राज बैंक्वेट में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने निषाद आरक्षण संकल्प अभियान को पूरे प्रदेश में गांव-गांव तक पहुंचाने की घोषणा की।

उन्‍होंने कहा कि अगले वर्ष की शुरुआत तक 50 लाख से अधिक लोगों को गंगाजल हाथ में लेकर आरक्षण के लिए संकल्पित कराने का लक्ष्य है। मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद समाज को उसका संवैधानिक अधिकार और एससी आरक्षण दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। कार्यकर्ता गांव, टोले और घर-घर जाकर लोगों को अभियान से जोड़ेंगे।

बताया क‍ि समाज को केवल चुनावी वादे नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाएं और राजनीतिक भागीदारी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि वह समाज को आरक्षण नहीं दिला पा रहे हैं तो सरकार से इस्तीफा देकर समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ें। सहनी ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आरक्षण नहीं मिला तो समाज को अपने लोकतांत्रिक अधिकार और वोट की ताकत के प्रति जागरूक किया जाएगा।