महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री की मनी जयंती
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज जिला कार्यालय में मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल रहमान अंतुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज जिला कार्यालय में मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल रहमान अंतुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी नफीसुल रिजवी ने पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन के बारे में लोगों को बताया। कहा कि उन्होंने संगठन को हमेशा तरजीह दी। हम सभी को संगठन के हित में मजबूती के साथ कार्य करना होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष फरीद अहमद खान ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के असली सिपाही होते हैं। जिलाध्यक्ष नियमतुल्ला खान, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव मोहम्मद सेराज हुसैन, सद्दाम, आरिफ, नौशाद, नुरूद्दीन खान, असलम राईन, आजम खान, सेराज अहमद, इरशाद पठान आदि थे।