देवर्षि नारद की मनी जयंती
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा शनिवार को देवर्षि नारद मुनि की जयंती पर पत्रकारों के लिए नया आदर्श स्थापित किया गया। प्रचार विभाग द्वारा कहा गया कि पत्रकारों के कन्धों पर समाज के प्रति एक अहम जिममेदारी होती ह।
जासं, सोनभद्र : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा शनिवार को देवर्षि नारद मुनि की जयंती पर पत्रकारों के लिए नया आदर्श स्थापित किया गया। प्रचार विभाग द्वारा कहा गया कि पत्रकारों के कन्धों पर समाज के प्रति एक अहम जिम्मेदारी होती है, लेकिन वर्तमान में इस वैश्विक महामारी के समय समाज से जुड़े मुद्दों को उजागर करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने में बहुत संघर्षों से गुजरना पड़ रहा है। नारद मुनि को देवताओं का संदेशवाहक कहा जाता है। वे तीनों लोकों में संवाद का माध्यम बनते थे। इसलिए नारद मुनि की जयंती को पत्रकार दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। अंत में सभी पत्रकारों को अंगवस्त्रम ् देकर सम्मानित किया गया। इसमे जिला प्रचार प्रमुख आलोक सिंह, नगर प्रचार प्रमुख आनंद प्रकाश, विभाग सोशल मीडिया प्रमुख नीरज, नगर प्रचारक सौरभ आदि रहे।