महिला सुरक्षा के लिए मोबाइल एप जारी
महिला संबंधी अपराधों के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी एप (एमपीईकाप) की जानकारी सिगरौली पुलिस द्वारा दी जा रही है।
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : महिला संबंधी अपराधों के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी एप (एमपीइकाप) की जानकारी सिगरौली पुलिस द्वारा दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिगरौली अभिजीत रंजन के निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों व उससे जुड़े कानून के विषय में जनचौपाल लगाकर जागरूक किया जा रहा है। सरई निरीक्षक अनूप ठाकुर ने एप के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए इस एप को महिलाएं किसी भी प्रकार के संकट की घड़ी में उपयोग कर डायल 100 नंबर को भी एक साथ सूचना प्रदान कर सकती हैं। किसी गुम हुए व्यक्ति या सामान की जानकारी इस एप से हासिल की जा सकती है। सभी जिलों के थाना क्षेत्रों की जानकारी व थानों के नंबर इस एप में दर्ज है। जिससे यात्रा के दौरान महिलाएं निकटतम पुलिस स्टेशन से सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप