छत्रपति शिवाजी महाराज की मनीजयंती
राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के तत्वाधान में सेक्टर नौ स्थित कार्यालय पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। संगठन के अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने कहा कि शिवाजी महाराज हमारे स्वाभिमान के प्रतीक हैं।
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के तत्वाधान में सेक्टर नौ स्थित कार्यालय पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। संगठन के अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने कहा कि शिवाजी महाराज हमारे स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने प्राचीन हिन्दू राजनीतिक प्रथाओं तथा दरबारी शिष्टाचारों को पुनर्जीवित किया और फारसी के स्थान पर मराठी एवं संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया। उपाध्यक्ष जितेंद्र निषाद ने कहा कि राष्ट्र का सही दिशा में निर्माण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। यहीं शिवाजी महराज को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान पवन पटेल, राजेश कुमार यादव राका, जावेद वानी, चंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार यादव, महेश अग्रहरि, शिबू खान, रमजान अली, ऋषि कुमार वर्मा, शैलेंद्र सिंह, शुभम नायक, धीरेंद्र कुमार प्रजापति आदि उपस्थित थे।