विजयगढ़ दुर्ग पर धूमधाम से मना मकर संक्रांति महोत्सव
विध्य क्षेत्र कल्याण समिति के तत्वावधान में रामानंद सिंह रघुवंशी की अ
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : विध्य क्षेत्र कल्याण समिति के तत्वावधान में रामानंद सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में विजयगढ़ दुर्ग पर गुरुवार को मकर संक्रांति महोत्सव मनाया गया।
इस दौरान रामसरोवर तालाब स्नान के साथ पूजन व हवन का कार्यक्रम किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र व समिति के अध्यक्ष की तरफ से जरूरतमंदों में सौ कंबल का वितरण किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि सूर्य के उत्तरायण के प्रथम दिवस दान, पुण्य, यज्ञ के कार्यक्रम को महादान की संज्ञा दी गई है। उन्होंने आए भक्तों का स्वागत करते हुए आगामी चैत्र पूर्णिमा को आयोजित हनुमान जयंती व विराट हिदू मेला में सक्रिय रूप से सम्मिलित होने का आह्वान किया। इसमें श्रवण कुमार, बालेश्वर सिंह, नवल किशेर सिंह, विजेंद्र, पुजारी शरणानंद, दादे चौबे आदि थे।