Move to Jagran APP

महायज्ञ में राम जन्मोत्सव की सजी झांकी

श्री राम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति के तत्वावधान में राब‌र्ट्सगंज के आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को राम जन्मोत्सव की झांकी सजायी गई। झांकी देखने और जन्मोत्सव की बधाई गीत गाने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। इसके पूर्व मंगलवार की रात में गोरखपुर से आए प्रवचनकर्ता हेमंत तिवारी व प्रयाग से आए मुरारीजी शास्त्री ने शिव की महिमा का बखान किया। गुरुवार को राम विवाह की झांकी सजायी जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 09:17 PM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 09:17 PM (IST)
महायज्ञ में राम जन्मोत्सव की सजी झांकी
महायज्ञ में राम जन्मोत्सव की सजी झांकी

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति की ओर राब‌र्ट्सगंज के आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को भगवान राम के जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई। इसे देखने और जन्मोत्सव की बधाई गीत गाने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। इसके पूर्व मंगलवार की रात में गोरखपुर से आए प्रवचनकर्ता हेमंत तिवारी व प्रयाग से आए मुरारी शास्त्री ने शिव की महिमा का बखान किया। गुरुवार को राम विवाह की झांकी सजायी जाएगी।

loksabha election banner

सुबह आरती, पूजन के साथ रामचरित मानस का पाठ शुरू हुआ। 111 भूदेवों की मौजूदगी में आचार्य सूर्यलाल मिश्र का संगीतमय मानस पाठ लोगों को काफी कर्ण प्रिय लगा। सुबह नौ बजे श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप में पहुंचकर परिक्रमा की और प्रभु श्रीराम का जयकारा लगाया। इसी समय राम जन्मोत्सव की झांकी भी सजाई गई। जब प्रभु का जन्म हुआ तो लोग बधाई गीत गाए। उपहार भी बांटे गए। इधर, मंगलवार की रात हुए प्रवचन में हेमंत तिवारी ने शिव की कथा सुनाए। आजमगढ़ से आए सुधीर त्रिपाठी ने तत्व की विवेचना की। प्रयाग से आए मुरारी शास्त्री से शिव विवाह की कथा सुनाई। मंच का संचालन आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने किया। बुधवार को दिन में भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा किया। इस मौके पर सुशील पाठक, किशोर केडिया, शिशु तिवारी, विमलेश ¨सह, मुरली अग्रवाल, डा. सीबी पांडेय, संजय जायसवाल, राजेंद्र केशरी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.