प्रेमी युगल पुलिस की हिरासत में, पूछताछ शुरू
मऊ का रहने वाला एक युवक करीब सात साल पहले ओबरा थाना क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करने के लिए आया था। वह अपनी बहन के घर रहकर पढ़ाई करता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती दूसरे धर्म के लड़के से हो गई। दोनों में दोस्ती इतनी बढ़ी कि घर आना-जाना हो गया। इसी बीच मऊ वाले लड़के को अपने दोस्त की बहन से ही प्यार हो गया। दोनों
जासं, सोनभद्र : सोमवार को सदर कचहरी के आसपास उस समय हलचल मच गई जब विपरीत समुदाय के प्रेमी युगल द्वारा शादी करने की बात सामने आई। हिदू संगठन को इसकी भनक मिलते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों को थाने ले गई और पूछताछ शुरू की। युवक ने बताया कि अपनी प्रेमिका को लेकर शादी के लिए न्यायालय की ओर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में कुछ लोगों ने पकड़ लिया और लड़की को भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को फोन कर दिया।
दरअसल, मऊ निवासी एक युवक करीब सात साल पहले ओबरा थाना क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करने के लिए आया था। वह अपनी बहन के घर रहकर पढ़ाई करता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती दूसरे धर्म के लड़के से हो गई। दोनों में दोस्ती इतनी बढ़ी कि घर आना-जाना हो गया। इसी बीच मऊ वाले लड़के को अपने दोस्त की बहन से ही प्यार हो गया। दोनों पहले चोरी-छिपे मिलते थे बाद में परिवार वालों को पता चला तो वह भी राजी होने लगे।
बताया जा रहा है कि युवक और युवती दोनों आपस में प्रेम करते हैं। युवक के मुताबिक करीब छह माह पहले वह अपनी प्रेमिका को लेकर मऊ गया था। वहां उससे निकाह करने की बात कही। उसी के बाद दोनों विशेष विवाह अधिकारी के यहां जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पकड़ लिया और लड़की को भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने लड़की के परिवार वालों को फोन से बुलाया तो वे आ गए। लड़के पक्ष को भी बुलाया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हर स्तर से पड़ताल हो रही है। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली में लोगों की भीड़ जुट गई।