Move to Jagran APP

मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम की जयंती शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न हिदू संगठनों ने उन्हें नमन किया। केंद्रीय ब्राह्माण महासभा कार्यकर्ताओं ने परशुराम जयंती जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के बभनौली स्थित आवास पर मनाई। इस दौरान विधि विधान से पूजन व हवन किया गया। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि परशुराम की जयंती सनातन कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 05:37 PM (IST)
मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती
मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम की जयंती शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न हिदू संगठनों ने उन्हें नमन किया। केंद्रीय ब्राह्माण महासभा कार्यकर्ताओं ने परशुराम जयंती जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के बभनौली स्थित आवास पर मनाई। इस दौरान विधि विधान से पूजन व हवन किया गया। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि परशुराम की जयंती सनातन कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में तृतीया तिथि में हुआ था। आज के दिन अक्षय तृतीया भी है जिसकी वजह से आज दिन विशेष महत्व हो जाता है। उन्होंने कहा कि परशुराम एक मात्र ऐसे विष्णु के अवतार हैं, जो आज भी पृथ्वी पर जीवित हैं। दक्षिण भारत के उडुपी के पास परशुराम जी का बड़ा मंदिर है। कल्कि पुराण के अनुसार, जब कलयुग में भगवान विष्णु के 10 वें अवतार कल्कि अवतरित होंगे, तो परशुराम ही उनको अस्त्र-शस्त्र में पारंगत करेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, सुनील चौबे, चंद्रकांत मिश्रा, मुनि महेश शुक्ला, रवि पांडेय, सत्य नारायण दूबे, जगमोहन त्रिपाठी , संदीप मिश्रा, दिलीप मिश्रा आदि रहे। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भी शुक्रवार को राब‌र्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए परशुराम जयंती पर मास्क, हैंड ग्लब्स, हेंड कवर आमजन में वितरण किया। जिलाध्यक्ष सत्यम पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज से बुराइयों का अंत किया। इस मौके पर संतोष पांडेय, अतुल तिवारी, कपिल जयसवाल, आनंद शुक्ला आदि रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.