विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में लेखपालों ने एसडीएम के खिलाफ खोला मोर्चा, स्थानांतरण की मांग पर तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 30 Sep 2026 06:03 PM (IST)

सोनभद्र में लेखपालों ने उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। उन्होंने एसडीएम ...और पढ़ें

सोनभद्र में लेखपालों का एसडीएम के खिलाफ मोर्चा, स्थानांतरण की मांग पर तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी।

सोनभद्र में लेखपालों का एसडीएम के खिलाफ मोर्चा, स्थानांतरण की मांग पर तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी।

HighLights

  1. सोनभद्र में लेखपालों का उपजिलाधिकारी के खिलाफ तीसरे दिन कार्य बहिष्कार।

  2. एसडीएम पर दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया गया।

  3. मांग पूरी न होने पर जिले भर में आंदोलन की चेतावनी दी गई।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। सदर तहसील के लेखपालों का उपजिलाधिकारी सदर के स्थानांतरण की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। तहसील परिसर में धरने पर बैठे लेखपालों ने एसडीएम के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी पर दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए स्थानांतरण होने तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी।

लेखपालों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत पत्थरगढ़ी और फील्डबुक जमा नहीं करने के मामले में लेखपाल रामचंद्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। लेखपालों का कहना है कि धारा 24 की पैमाइश में लेखपाल की कोई विधिक भूमिका नहीं होती। साथ ही रामचंद्र की डीपीसी की प्रक्रिया भी चल रही है।

जांच अधिकारी द्वारा जांच आख्या दिए जाने के बावजूद कार्रवाई समाप्त नहीं की गई है। तीसरे दिन उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलामंत्री चंद्रशेखर धरनास्थल पर पहुंचे और सदर तहसील कार्यकारिणी को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कराया जाएगा। धरने पर तहसील अध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री साजिद खान समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।