विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आइआइटी बीएचयू के तकनीकी सहयोग से होगा लौवा नदी का पुनरोद्धार, 15 जिला परियोजना अधिकारियों ने प्रस्तुत की कार्ययोजना

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 28 Sep 2026 04:24 PM (IST)

विश्व नदी दिवस पर आइआइटी-बीएचयू में सोनभद्र की लौवा नदी के पुनरोद्धार की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इस पहल में ...और पढ़ें

सोनभद्र की लौवा नदी के पुनरोद्धार की कार्ययोजना प्रस्तुत, आइआइटी बीएचयू का तकनीकी सहयोग।

सोनभद्र की लौवा नदी के पुनरोद्धार की कार्ययोजना प्रस्तुत, आइआइटी बीएचयू का तकनीकी सहयोग।

HighLights

  1. लौवा नदी पुनरोद्धार कार्ययोजना आइआइटी-बीएचयू में प्रस्तुत की गई।

  2. सोनभद्र के डीपीओ महेंद्र कुमार गौतम ने योजना का प्रस्तुतीकरण किया।

  3. नदी संरक्षण और जल प्रवाह बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। विश्व नदी दिवस पर रविवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी-बीएचयू) में आयोजित कार्यक्रम में सोनभद्र की छोटी नदी लौवा के पुनरोद्धार की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन लखनऊ की ओर से प्रदेश के चयनित 15 जिला परियोजना अधिकारियों (डीपीओ) को एक नदी एक पहल के तहत अपनी-अपनी नदियों के पुनरोद्धार की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिए नामित किया गया था।

इसी क्रम में जिला गंगा समिति सोनभद्र के डीपीओ एवं वन विभाग के अधिकारी महेंद्र कुमार गौतम ने लौवा नदी की वर्तमान स्थिति, उससे जुड़ी प्रमुख चुनौतियों और पुनरोद्धार के लिए प्रस्तावित उपायों का प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने नदी के संरक्षण के साथ जल प्रवाह बनाए रखने तथा जलग्रहण क्षेत्र के विकास से जुड़े पहलुओं को विस्तार से रखा।

कार्ययोजना में नदी के दीर्घकालिक पुनर्जीवन के लिए संरचनात्मक और सामुदायिक उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके तहत नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बेहतर बनाने, जलग्रहण क्षेत्र को विकसित करने और स्थानीय स्तर पर सहभागिता बढ़ाने से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

प्रस्तुतीकरण के बाद राज्य जल शक्ति मंत्री डा. राज भूषण चौधरी ने डीपीओ महेंद्र कुमार गौतम को सहभागिता एवं प्रस्तुतीकरण के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों के अनुसार, यह पहल सोनभद्र की छोटी नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन के प्रयासों को गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।