कब्रिस्तान की भूमि की नहीं हो सकी पैमाइश, आक्रोश
जासं सोनभद्र राबर्ट्सगंज ब्लाक के सहिजन खुर्द गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर बनाए गए संपर्क मार्ग को लेकर उपजे विवाद का निस्तारण शुक्रवार को भी नहीं हो सका। कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की वजह से पैमाइश के लिए आने वाले कानून-गो व लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद गांव के लोग भी लौट गए।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज ब्लाक के सहिजन खुर्द गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर बनाए गए संपर्क मार्ग को लेकर उपजे विवाद का निस्तारण शुक्रवार को भी नहीं हो सका। कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की वजह से पैमाइश के लिए आने वाले कानून-गो व लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे। काफी देर इंतजार के बाद गांव के लोग भी लौट गए। ग्रामीणों ने विवाद का निस्तारण न करने का आरोप राजस्व कर्मियों पर लगाया है।
सहिजन खुर्द गांव के अजीम, फिरोज, लालजी, मुख्तार अंसारी, दिलीप, मुन्ना, मसूद अहमद, हसनैन व अहमद हसन ने बताया कि जून में खंड विकास द्वारा एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए संपर्क मार्ग पास किया गया। मामले की जानकारी उन लोगों को तब हुई जब कब्रिस्तान की जमीन पर संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया गया। रहवासियों ने 24 जून को इस मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच का आदेश दिया लेकिन को राजस्व कर्मी पहुंचा ही नहीं। इसके पहले 22 जून को खंड विकास अधिकारी, 24 व 28 जून को उपजिलाधिकारी सदर को भी शिकायती पत्र देकर कब्रिस्तान की भूमि पैमाइश करने की अपील की गई थी। काफी दौड़भाग के बाद शुक्रवार को भूमि पैमाइश की योजना बनी। इसमें पुलिस के अलावा राजस्व विभाग से कानून-गो व लेखपाल को आना था लेकिन कोई नहीं पहुंचा। कई घंटे इंतजार के बाद ग्रामीण वापस चले गए।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप