पेट्रोल पंप पर लाखों की चोरी
बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदवाली में एक निजी पेट्रोल पंप पर रविवार की देर रात लगभग 12 बजे से दो बजे के बीच चोरी का मामला प्रकाश में आया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 05:12 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 05:12 PM (IST)
जासं, ¨सगरौली : बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली में एक निजी पेट्रोल पंप पर रविवार की देररात चोरी हुई। इसमें दो लाख 43 हजार नगद, लैपटाप, मानिटर, हार्ड डिस्क, मोबाइल आदि की चोरी हुई है। घटना के वक्त पेट्रोल पंप पर दो कर्मचारी और एक चालक वहीं सोया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें