महिलाओं ने दिया वीर जवानों को एक लाख का चेक
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने देश के वीर जवानों के नाम शुक्रवार को एक लाख रुपये का चेक भेजा। इन महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर चेक जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल को दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 06:49 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 06:49 PM (IST)
जासं, सोनभद्र : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने देश के वीर जवानों के नाम शुक्रवार को एक लाख रुपये का चेक भेजा। इन महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर चेक जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल को दिया।
जिले के विभिन्न ब्लाकों में गठित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूहों की महिलाओं ने अपने पास से चंदा इकठ्ठा किया। यह चंदा एक लाख रुपये होने पर इसका बैंक ड्राफ्ट बनवाकर जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर एनआरएलएम के जिला समन्वयक करूणापति मिश्र, जिला प्रबंधक एमजी रवि आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें