कृष्ण व बलराम के जन्मोत्सव की दिखाई लीला
क्षेत्र के हरनाकछार ग्राम पंचायत में चल रहे विष्णु महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार की रात अध्यक्ष यदुनाथ यादव व बाबा मोहन दास ने वृंदावन से आई रासलीला का शुभारंभ किया। पहले दिन रासलीला में कलाकारों ने भगवान कृष्ण व बलराम के जन्मोत्सव की लीला दिखाई गई। लीला में दिखा गया कि कंस को आकाशवाणी से निकली आवाज कि तेरा वध करने के लिए नारायण पृथ्वी पर अवतार ले चुके हैं। इससे भयभीत होकर कंस ने अपने दरबार में दरबारियों
जासं, विढमगंज(सोनभद्र) : क्षेत्र के हरनाकछार ग्राम पंचायत में चल रहे विष्णु महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार की रात अध्यक्ष यदुनाथ यादव व बाबा मोहन दास ने रासलीला का शुभारंभ किया। पहले दिन कलाकारों ने भगवान कृष्ण व बलराम के जन्मोत्सव की लीला दिखाई गई।
वृंदावन से आए कलाकारों ने लीला में दिखाया कि कंस को आकाशवाणी से निकली आवाज कि तेरे वध करने के लिए नारायण पृथ्वी पर अवतार ले चुके हैं। इससे भयभीत होकर कंस ने अपने दरबार में गहन मंथन व मंत्रणा करके अपनी बहन पुतना के समक्ष ब्रज में अवतरित हुए समस्त नन्हें बालकों को मौत की नींद सुलाने के लिए कहता है। कंस की बातों को मानते हुए पुतना ब्रज की तरफ चल देती है। जहां पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर उत्सव मनाया जा रहा था। इसी दौरान पुतना ब्रज की नारी का वेष धारण करके कृष्ण को चुपके से उठाकर ले जाती है तथा विषाक्त स्तनपान करा कर मारना चाहती थी। इसी बीच कृष्ण उसके विषाक्त स्तन को अपने मुख से पकड़ते ही उसके प्राण हर लेते हैं। जिस पर मौजूद दर्शक दीर्घा में बैठे हजारों लोग जयश्री कृष्ण के जोरदार जयकारों से पूरा यज्ञशाला गूंजने लगता है।