केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता को जनजागरण
अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित डा. अम्बेडकर सरस्वती शिशु मंदिर ने केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए छात्र-छात्राओं के साथ कालोनी परिसर में जन जागरण अभियान चलाया
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 06:27 PM (IST)
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित डा. आंबेडकर सरस्वती शिशु मंदिर ने केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए छात्र-छात्राओं के साथ कालोनी परिसर में जन जागरण अभियान चलाया। जिसमें कुछ प्रबुद्ध लोगों ने पीड़ितों के लिए सहायता भी दी और कुछ लोगों ने अभियान को और जोर देने के लिए तथा अभियान में लगने का व्रत लिया। ऐसे लोंगों के लिए विद्यालय परिवार की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं प्रधानाचार्य सतीश कुमार ¨सह ने व्यक्त की। यह अभियान विद्यालय परिवार के सहयोग से 25 जुलाई से 27 जुलाई तक लगातार चलाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें