Move to Jagran APP

कर्पूरी ठाकुर के स्वजनों ने बिताया सामान्य जीवन

जागरण संवाददाता सोनभद्र बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की जयंती प

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 10:58 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 10:58 PM (IST)
कर्पूरी ठाकुर के स्वजनों ने बिताया सामान्य जीवन
कर्पूरी ठाकुर के स्वजनों ने बिताया सामान्य जीवन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर मनाई। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जब मुख्यमंत्री थे तब भी उनके स्वजन बहुत सामान जीवन जीते थे। उनके परिवार को मुख्यमंत्री का गुमान ही नहीं था। उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में किसान, दलित, महिलाओं, नौजवानों छात्रों के हित के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई। बताया कि अखिलेश यादव हमेशा गरीबों एवं आदिवासियों की लड़ाई लड़ने का काम किया है। इसमें अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सुरेश कुशवाहा, राजेश यादव आदि रहे।

loksabha election banner

डाला : कोटा ग्राम पंचायत में रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। दीपू शर्मा ने कहा कि ठाकुर बिहार के गरीबों, दलितों, पिछड़ों, शोषित, वंचित, किसानों और नौजवानों के हित की लड़ाई लड़ी। किसानों के हित में उन्होंने कई प्रमुख कार्य किये। ऐसे कई कार्य हैं जो जननायक ने बिहार की आम जनता के लिए किया। इस मौके पर कामेश्वर प्रजापति, आतिश चंद्रवंशी, चंद्रेश शर्मा, लवकुश प्रजापति, सुरेश गोंड़, अखिलेश शर्मा, वीरेंद्र, सूरज, आकाश, रवि आदि रहे। शिक्षा व संघर्ष से ही होगा नाई समाज का विकास

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : राष्ट्रीय नाई महासभा अनपरा द्वारा रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती जगनारायण ठाकुर की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि रामेश्वर ठाकुर ने समारोह का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि विजय ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्यंजय ठाकुर, एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिशंकर ठाकुर ने स्वजातीय समाज को संगठित करने पर जोर दिया। कहा कि नाई समाज आदिकाल से ही समाज के विकास का कार्य किया, लेकिन स्वयं विकास से पिछड़ते चला गया। हमें अपने समाज को सबल बनाने के लिए कार्य करना है। इसके लिए नाई समाज को स्व. कर्पूरी ठाकुर के बताए हुए रास्तों पर चलना होगा। शिक्षा एवं संघर्ष से ही समाज का विकास होता है। एकता एवं परिश्रम के साथ अपने बच्चों को शिक्षित करने की आवश्यकता है। संचालन रामबरत ने किया। इसमें श्रीराम ठाकुर, शुकुल, कामेश्वर, पंकज ठाकुर, विजय, नेपाल ठाकुर, मुस्लिम भारती, अम्बिका, राजू, रामकेवल, नवल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.