Move to Jagran APP

श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली कलश यात्रा

- वृंदावन से आये श्रीब्रजरज महराज करेंगे पाठ जासं, घोरावल (सोनभद्र): नगर स्थित धर्मशाला प्रांगण में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमछ्वागवत कथा का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम से पहले भक्तों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। सात दिवसीय भक्ति यज्ञ में वृंदावन धाम से पधारे श्रीब्रजरज दासजी महाराज द्वारा श्रीमछ्वागवत कथा का संगीतमय पाठ किया जाएगा। सोमवार को विधि विधान के साथ मंडप और यज्ञ देवता की

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 09:33 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 09:33 PM (IST)
श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली कलश यात्रा
श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली कलश यात्रा

जासं, घोरावल (सोनभद्र): नगर स्थित धर्मशाला प्रांगण में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार से किया गया। इस दौरान पहले भक्तों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम वृंदावन से पधारे यज्ञाचार्य ब्रजरज दास महाराज द्वारा विधि-विधान के साथ मंडप और यज्ञ देवता की पूजा की गई। इसके बाद यज्ञाचार्य के नेतृत्व में सौ की संख्या में श्रद्धालु धर्मशाला के पास स्थित थनहवा सरोवर पहुंचे। जहां श्रद्धालु महिलाओं व पुरुषों ने मंत्रोच्चारण के बीच 51 कलशों में जल भरा और यात्रा निकाली। जो पुरानी बाजार, मेन तिराहा, दुर्गा मंदिर तिराहा, शिवद्वार व राब‌र्ट्सगंज मार्ग होते हुए यात्रा पुन: यज्ञ मंडप पर आकर समाप्त हुई। यज्ञ मंडप में विधि विधान के साथ मंडप प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की गई और पवित्र कलशों की स्थापना की गई। यज्ञाचार्य ने बताया कि 13 से 19 नवंबर तक दोपहर तीन से रात नौ बजे तक भगवान इस मौके पर राजीव कुमार, अशोक अग्रहरि, प्रसून कुमार, अशोक कुमार उमर, राजकुमार उमर, विपिन बिहारी उमर, सत्यम कुमार, जिम्मी आदि रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.