नक्सलियों की घुसपैठ रोकने को खंगाला जंगल
जासं कोन (सोनभद्र) नक्सलियों की घुसपैठ रोकने के लिए पुलिस ने बुधवार को जंगलों को खंगाला। कोन थाना क्षेत्र से लगे झारखंड राज्य के सीमावर्ती गांवों से लगे जंगलों को खंगालने के बाद ग्रामीणों से उनकी समस्या भी सुनी। इस दौरान नक्सली गतिविधियों की जानकारी भी ली गई। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर शिव प्रताप वर्मा के नेतृत्व में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम के मद्देनजर पुलिस ने
जासं, कोन (सोनभद्र) : नक्सलियों की घुसपैठ रोकने के लिए पुलिस ने बुधवार को जंगलों को खंगाला। कोन थाना क्षेत्र से लगे झारखंड राज्य के सीमावर्ती गांवों से लगे जंगलों को खंगालने के बाद ग्रामीणों से उनकी समस्या भी सुनी। इस दौरान नक्सली गतिविधियों की जानकारी भी ली गई।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर शिव प्रताप वर्मा के नेतृत्व में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम के मद्देनजर पुलिस ने कांबिग की। स्थानीय थाना क्षेत्र के झारखंड सीमा से सटे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों चांची, मझिगवां, नैकाहा व नकतवार के घने जंगलों को पुलिस ने खंगाला। जंगल में मिले चरवाहों से नक्सली गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों से वार्ता कर पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की अपील करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की नक्सल गतिविधियों की जानकारी होने पर सूचना देने की भी अपील की गई। ग्रामीणों को पुलिस अधिकारियों का मोबाइल नंबर भी मुहैया कराया गया। उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया गया कि पुलिस सदैव आप सबकी सुरक्षा एवं सहयोग के लिए तत्पर है।