Move to Jagran APP

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के बारे में दी गई जानकारी

स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में रविवार को जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष निजामुद्दीन व एनआरएलएम के रवि ने दीप प्रज्जविल कर किया। इस दौरान लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। परियोजना संस्था प्रतिनिधि सर्फुद्दीन ने सभी को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि संस्था द्वारा ब्लाक नगवां ब्लाक के सात ग्राम पंचायत।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 07:53 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 06:36 AM (IST)
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के बारे में दी गई जानकारी
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के बारे में दी गई जानकारी

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में रविवार को जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष निजामुद्दीन व एनआरएलएम के एमजी रवि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। परियोजना संस्था प्रतिनिधि सर्फुद्दीन ने बताया गया कि संस्था द्वारा ब्लाक नगवां ब्लाक के सात ग्राम पंचायतों में चयनित 1266 परिवारों के साथ में आजीविका को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा चलाई जा रही महात्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के विषय में जानकारी के लिए जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नगवां विकास संगठन के अध्यक्ष रामखेलावन द्वारा सोमवार को लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाने के लिए जिलापूर्ति अधिकारी, जिलाधिकारी व भूपेश चौबे को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संस्था अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून सरकार की गरीब जनता के हित में ध्यान में रखकर बनाया गया है जिससे बहुत से गरीब परिवारों का भला हुआ है। इस मौके पर रविन्दर, इस्लाम, सूर्यप्रकाश देव पाण्डेय, रोहित विश्वकर्मा, अनीश कुमार, गीता देवी, रामराज आदि रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.