इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को किया याद
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंद्रा गांधी की पुण्यतिथि व देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के पूर्व संध्या पर बुधवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में दीपदान कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन कर दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव धीरज
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में दीपदान का आयोजन किया गया। गोष्ठी में दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव धीरज पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने देश ही नहीं दुनिया में भारत को एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का काम किया था। इतना ही नहीं पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग कर उन्होंने अपने राजनीतिक कुशलता का लोहा पूरे दुनिया में मनवाया। एनएसयूआइ के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सिंह पटेल ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए अपने बौद्धिक क्षमता और राजनीतिक कुशलता से भारत के छोटी-छोटी रियासतों का विलय करके एक विशाल राष्ट्र के निर्माण में महत्व पूर्ण भूमिका निभाया। इसमें कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष कौशलेश पाठक, देवेंद्र गुप्ता, आकाश वर्मा, देवेंद्र अवस्थी, सतीश पटेल, अभिनेश मौर्य, राधेश्याम, मृदुल मिश्रा, अतुल दुबे, अमरेश पांडेय, अनिल गौतम, आमिर खान, फैज खान, आशीष पांडेय, अनिल गौतम, आशीष कश्यप, दिलशाद, राकेश मौर्या, राहुल गौतम, राजदीपक मौर्या आदि थे।