राजस्व अभिलेखों में गलत तरीके से नाम दर्ज
थानीय क्षेत्र के आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में एक भू-माफिया द्वारा राजस्व अभिलेखों में गलत तरीके से नाम दर्ज कराकर लगातार कब्जे करने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। म्योरपुर कस्बे के अलावा बलियरी बभनडीहा व
जागरण संवाददाता, म्योरपुर(सोनभद्र) : स्थानीय क्षेत्र के आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में एक भू-माफिया द्वारा राजस्व अभिलेखों में गलत तरीके से नाम दर्ज कराकर लगातार कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
म्योरपुर कस्बे के अलावा बलियरी, बभनडीहा व गड़िया ग्राम पंचायतों में एक भूमाफिया द्वारा राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ कर साजिशसन भूमि को अपने नाम कराकर लगातार कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। म्योरपुर कस्बे की बात करें तो यहां कस्बे में स्थित एक विवादित भूमि को भू-माफिया द्वारा अपने व परिजनों के नाम कराने के बाद उस पर बड़े भवन का निर्माण करने में लगा हुआ है। न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद वह लगातार निर्माण कर रहा है। यही नहीं पुलिस द्वारा भी विवादित आराजी के संबंध में कुर्की के लिए उपजिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट कई माह पूर्व भेज चुकी है।
बावजूद अभी तक एसडीएम स्तर पर मामला लंबित पड़ा हुआ है। कस्बे में हवाई पट्टी रोड पर एक और स्थान पर चोरी-छिपे एक भूमि को अपने नाम कराकर अब उस पर कब्जे के लिए साफ-सफाई कराई जा रही है। इसी स्थान के पास ही एक और आराजी पर सेवानिवृत्त अध्यापिका से भी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसी तरह बलियरी में एक आदिवासी की करीब दो बीघा आराजी जिस पर वह काबिज है, उसको भी एक अन्य व्यक्ति के नाम कराकर उसे परेशान किया जा रहा है। मामलों को लेकर पीड़ित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भू-माफिया के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराकर ठोस कार्रवाई की मांग की है।