रुद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा का शुभारंभ
राबर्ट्सगंज नगर के बरैला महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री अभिषेकात्मक रूद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के आयोजक आचार्य सौरभ कुमार भारद्वाज ने बताया कि रूद्र महायज्ञ व राम कथा का आयोजन किया गया है जो 14 से 22 मार्च तक चलेगा। रविवार से पूजन एवं रुद्राभिषेक का कार्य शुरू हो जाएगा। सुबह आठ बजे से एक बजे तक रुद्राभिषेक व दूसरे दिन से हरि कथा प्रवचन तीन बजे से सायं सात बजे तक चलेगा।
जासं, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज नगर के बरैला महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीअभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के आयोजक आचार्य सौरभ कुमार भारद्वाज ने बताया कि रुद्र महायज्ञ व राम कथा का आयोजन किया गया है, जो 14 से 22 मार्च तक चलेगा। रविवार से पूजन एवं रुद्राभिषेक का कार्य शुरू हो जाएगा। सुबह आठ बजे से एक बजे तक रुद्राभिषेक व दूसरे दिन से हरि कथा प्रवचन तीन बजे से सायं सात बजे तक चलेगा। 21 को पूर्णाहुति व 22 मार्च को विशाल भंडारा व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। आचार्य सौरव ने बताया कि प्रवचन कर्ता श्याम बली पाठक, शारदा नंदन व महाराज विध्यवासिनी द्वारा प्रतिदिन तीन से सायं सात बजे तक हरि कथा प्रवचन का कार्य किया जाएगा। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, जय प्रकाश पांडेय, दिलीप चौबे, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, गणेश अग्रवाल, डा. कुसुमाकर लाल श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, अवधेश देव पांडेय, पूजा द्विवेदी, मुकेश पांडेय, ग्राम प्रधान बृज बिहारी सिंह आदि मौजूद रहे।