सोनभद्र में पहली पत्नी ने लगाई थी फांसी, दूसरी शादी के बाद पति ने भी फंदे पर लटक कर दी जान
सोनभद्र के पतगढ़ी में 30 वर्षीय राजेश कुमार गौंड़ का शव घर के बाहर फंदे से लटका मिला। उसकी पहली ...और पढ़ें

सोनभद्र में पति ने की आत्महत्या, पहली पत्नी की भी संदिग्ध मौत का मामला।
HighLights
राजेश कुमार गौंड़ का शव घर के बाहर लटका मिला।
पहली पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत।
दूसरी शादी के बाद पत्नी से हुआ था विवाद।
जागरण संवाददाता, हाथीनाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला पतगढ़ी निवासी 30 वर्षीय युवक राजेश कुमार गौंड़ का शव उसके ही घर के बाहर बारजे से लटकता मिला। बारजा में लगे छड़ से उसका शव गमछे के सहारे लटक रहा था। मृतक के पिता सिंह लाल गोंड़ ने रात में ही शव देख स्वजन और पुलिस को जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक ने दो विवाह किया था। उसका पहली पत्नी से खाना खाने के लिए फोन न करने को लेकर रात में विवाद हुआ था। राजेश की दो शादी हुई थी। उसकी पहली शादी वर्ष 2018 में घोरावल निवासी सुनीता देवी से हुई थी। वर्ष 2023 में उसका भी शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला था।
उसकी दो पुत्रियां छह वर्ष की राधा कुमारी और चार वर्ष की मधु है। अभी छह माह पूर्व ही राजेश ने दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव निवासी शांति देवी के साथ शादी की थी। राजेश डाला के खदान में कंम्प्रेशर ट्रैक्टर आपरेटर के रूप में मजदूरी करता था। वह शनिवार को डाला से काम करके घर वापस गया था और पति-पत्नी के बीच खाना खाने के लिए फोन न करने पर दोनों में कहासुनी हो गई।
राजेश इसके बाद घर से बाहर चला गया। बहुत देर होने पर घर में खाना खाने वापस जब नहीं आया तो उसकी तलाश करने के लिए स्वजन घर से बाहर निकले। इस दौरान स्वजन ने देखा कि राजेश कुमार का शव बारजे से लोहे के एंगल से लटकते हुए मिला। मृतक घर का चौथे नम्बर का बेटा था।
वह पांच भाई थे, जिसमें दो बड़े भाई एक साथ घर कुछ दूरी पर दूसरे घर पर रहते थे और मृतक सहित तीन भाई एक साथ उसी घर में रहते हैं। इस संबंध में चोपन थाना के उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि सिंह लाल गोंड ने फोन से सूचना दिया कि उसके बेटे राजेश कुमार का शव फंदे से लटक रहा है। इस पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
