Move to Jagran APP

गाजे-बाजे के साथ देवी प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

जागरण संवाददाता सोनभद्र जिले में शुक्रवार व शनिवार की देर शाम गाजे-बाजे के साथ पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। देवी गीतों के धुन पर लोगों ने श्रद्धा के साथ विभिन्न जलाशयों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान भक्तों में भारी उत्साह रहा। रास्ते भर अबीर गुलाल उड़ रहा था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 10:29 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 10:29 PM (IST)
गाजे-बाजे के साथ देवी प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
गाजे-बाजे के साथ देवी प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिले में शुक्रवार व शनिवार की देर शाम गाजे-बाजे के साथ पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। देवी गीतों के धुन पर लोगों ने श्रद्धा के साथ विभिन्न जलाशयों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान भक्तों में भारी उत्साह रहा। रास्ते भर अबीर गुलाल उड़ रहा था। इस दौरान जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने धंधरौल बांध का निरीक्षण किया। जिला मुख्यालय के अलावा आसपास के क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

loksabha election banner

राब‌र्ट्सगंज व आस-पास की प्रतिमाओं को धंधरौल बांध में विसर्जित किया गया। देवी प्रतिमाओं को नगर के मुख्य चौराहे से घुमाते हुए देर शाम धंधरौल बांध में विसर्जित किया गया।

दुद्धी : तहसील मुख्यालय पर नवरात्रि पर्व पर स्थापित देवी प्रतिमाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार की देर शाम शिवाजी तालाब में विधि विधान पूर्वक विसर्जित की गई। शासन के दिशा निर्देश के तहत मां काली मंदिर, संकट मोचन, पंचदेव एवं रामनगर के शिव मंदिर समेत आसपास के क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाओं को देरशाम शिवाजी तालाब में विसर्जित किया।

शक्तिनगर : स्थानीय क्षेत्र में आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाल कर रिहंद जलाशय में शुक्रवार को विसर्जिन किया गया।

बीजपुर: क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नौ दिनों तक पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की पूजा अर्चना के बाद शुक्रवार को भक्तों ने रुंधे कंठ से मातारानी की प्रतिमाओं का जलाशय में गाजे बाजे के साथ विसर्जन कर दिया। बीजपुर सब्जी मंडी, दुदहिया मंदिर, पुनर्वास प्रथम, सिरसोती, नेमना, सेवकामोड़, जरहा अजीरेश्वर धाम, बखरीहवा, कांट्रेक्टर कालोनी, एनटीपीसी सहित विभिन्न स्थानों पर पंडालों में विराजमान माता दुर्गा की प्रतिमाओं को रिहंद जलाशय, बरन नदी, अजिर नदी में विसर्जित किया गया।

वैनी : क्षेत्र में स्थापित दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। दुबेपूर, वैनी, तेलाड़ी, पटवध आदि स्थानों की मूर्तियां देवरी बंधी व कर्मनाशा नदी में प्रवाहित की गई।

घोरावल : क्षेत्र के करसोता गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा शनिवार को कड़िया तालाब में विसर्जित की गई। बैंड बाजे के साथ गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा को भ्रमण कराया गया। अबीर गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए कारवा बढ़ाता गया।

अनपरा : स्थानीय परिक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गापूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाल कर रिहंद जलाशय में विसर्जित किया गया। अनपरा आवासीय परिसर स्थित बस स्टैंड पर नवयुवक सेना दुर्गापूजा समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा, अनपरा बाजार, ककरी, बीना, लाल टावर, रेणुसागर समेत विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को किया गया।

कोन : स्थानीय क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को शनिवार को नदियों में विसर्जित किया गया। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के बाद नौ दिन के नवरात्र में विधि विधान से पूजा अर्चना कर लोगों ने नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा को कोन के पांडू नदी में विसर्जित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.