Move to Jagran APP

आइआइटी मुंबई के अधिकारियों ने सोलर लैंप केंद्र का लिया जायजा

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : आइआइटी मुंबई के परियोजना प्रबंधक शैलेंद्र द्विवेदी व प्रोजेक्ट

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Apr 2018 11:13 PM (IST)Updated: Sat, 07 Apr 2018 11:13 PM (IST)
आइआइटी मुंबई के अधिकारियों ने सोलर लैंप केंद्र का लिया जायजा
आइआइटी मुंबई के अधिकारियों ने सोलर लैंप केंद्र का लिया जायजा

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : आइआइटी मुंबई के परियोजना प्रबंधक शैलेंद्र द्विवेदी व प्रोजेक्ट असिस्टेंट शिखा ¨सह ने शुक्रवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित सोलर लैंप केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही स्टडी सोलर लैंप के कार्य से रूबरू हुए। जीवन ज्योति प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ के कार्यालय खजुरी में 70 लाख सौर ऊर्जा लैंप योजना के तहत युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

loksabha election banner

संकुल की महिलाओं संग जय कुमार जोशी ने आये अधिकारियों की अगवानी करते हुए केंद्र के अब तक के क्रियाकलापों से आइआइटी मुंबई के अधिकारियों को अवगत कराया। उत्तर प्रदेश में इस योजना की शुरुआत ब्लाक दुद्धी से ही 19 सितंबर 2017 को की गई थी। आज उत्तर प्रदेश में 29 जिले के 115 ब्लाकों में यह योजना लागू की जा चुकी है। वर्तमान में यह 8 जिले के 11 ब्लाकों में 14 केंद्र संचालित हैं। ब्लाक दुद्धी के केंद्र खजुरी द्वारा अब तक 24097 लैंप बनाया जा चुका है। इसमें से 23248 लैंप वितरण हो चुका है। पूरे भारत में पांच राज्यों यह योजना संचालित हो रही है। अभी तक उत्तर प्रदेश में दो लाख दस हजार बच्चों को लैंप दिया जा चुका है। इस उपलब्धि पर केंद्र में कार्य कर रहे सभी के साथ अधिकारियों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। विद्यालय बरियाखाड़ में विद्यालय के 48 बच्चों के बीच डिस्ट्रीब्यूटर प्रमिला देवी ने लैंप बांटा। जहां अधिकारियों ने वितरण प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस मौके पर पीआरपी जितेंद्र कुमार, सेंटर इंचार्ज विजय कुमार, फील्ड ऑफिसर महेश प्रताप ¨सह, कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.