विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रीवा से सोनभद्र तक पत्‍नी की बेवफाई और कत्‍ल की साज‍िश उजागर करने वाले पु‍ल‍िसकर्म‍ियों का सम्‍मान

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 18 Sep 2026 03:12 PM (IST)

पुलिस ने सोनभद्र के शक्तिनगर में एनसीएल बीना के सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की हत्या का खुलासा कर दिया है, ...और पढ़ें

सोनभद्र में पत्नी और प्रेमी द्वारा पति की हत्या का खुलासा, पुलिसकर्मी सम्मानित।

सोनभद्र में पत्नी और प्रेमी द्वारा पति की हत्या का खुलासा, पुलिसकर्मी सम्मानित।

HighLights

  1. शक्तिनगर पुलिस ने बीना हत्याकांड का 24 घंटे में किया खुलासा।

  2. पत्नी प्रियंका मिश्रा और प्रेमी विकास चौहान ने की थी हत्या।

  3. सफल जांच के लिए पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित।

जागरण संवाददाता, शक्तिनगर (सोनभद्र)। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (बीएमएस), बीना इकाई की ओर से शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र राय और बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। बीना परियोजना में कुछ दिन पूर्व हुए हत्याकांड का सफल खुलासा करने पर संगठन के पदाधिकारियों ने थाना पहुंचकर दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

पदाधिकारियों ने कहा कि थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं स्वच्छ छवि वाले अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। अपराधों के नियंत्रण और आरोपितों तक पहुंचने में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की गई। इस दौरान पुलिस टीम के साथ संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बताया क‍ि चर्च‍ित ब्‍लाइंड मर्डर में पत्‍नी और प्रेम‍ी की भूम‍िका को पुल‍िस ने उजागर कर कानून की पहुंच को साब‍ित क‍िया है।

murder4

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या

मूलरूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिला स्थित बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बेलवा बड़गैय्यान निवासी रमाशंकर मिश्रा पुत्र राम यश मिश्रा शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एनसीएल बीना में बतौर सीनियर ओवरमैन पद पर कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी शाम लगभग चार बजे समाप्त होती थी और वे पांच बजे तक एनसीएल बीना कालोनी के बी-264 आवास में आते थे।

लेकिन नियति उनसे रूठ गई और वे 22 अगस्त को घर जल्दी आ गए। शनिवार होने की वजह से उनकी ड्यूटी जल्दी खत्म हो गई और वे शाम तीन बजे ही घर पहुंच गए, लेकिन यहां की गतिविधि देखकर उनके होश उड़ गए। कारण कि उनकी 35 वर्षीय पत्नी प्रियंका मिश्रा अपने आशिक विकास चौहान के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी।

बीते द‍िनों प्रियंका ने जब अपने पति‍ को आया देखा तो बोली, ‘तू अगर पांच बजे आता तो जिंदा रहता, लेकिन आज तीन बजे ही आ गया... अब तेरे 3 तो बजाने ही होंगे। यह कहते हुए पत्नी अपने आशिक के साथ मिलकर रामयश का गला दबाकर और पत्थर के फर्श पर सिर पटक बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क किनारे रखा और उसे वाहन से चोट पहुंचाने का प्रयास किया। उसकी कार से दो बार कुचला थी। लाश को लगभग 12 घंटे तक घर में ही रखा था।

murder3

वहीं रमाशंकर की दोनों बेटियां इस घटना को देखती रहीं। आरोप तो यह भी लग रहा है के दोनों बेटियों को भी हमेशा डराकर रखा जाता था। रमाशंकर के पिता का आरोप है कि इस घटना के अप्रत्यक्ष रूप से बहू के माता-पिता व उसकी बड़ी की भी मिलीभगत है। वहीं कालोनी के लोगों का कहना है कि पति के ड्यूटी जाने के बाद महिला अक्सर ही अपने आशिक को बुला लेती थी।

हत्या के बाद शव को ठिकाने के लिए अन्य का भी सहारा लिया गया। उनको लाश ठिकाने लगाने एवं दुर्घटना सिद्ध करने पर रमाशंकर के बीमे या अन्य फंड में से उनको भी हिस्सा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि एनसीएल की ओर से करोड़ों रुपये फंड मिलने की संभावना है, जिसपर कई लोगों की नजर है।

मृतक के पिता का यह भी आरोप है कि कुछ लोग उनके बेटे की जगह मृतक आश्रित की नौकरी, जमीन-जायदाद हड़पने के लिए तरह-तरह के हथकंड अपना रहे हैं। अब अरोप‍ित पकड़े जा चुके हैं मगर वारदात की कड़‍ियां और नए तथ्‍यों के सामने आने के बाद से ही यह घटनाक्रम वायरल हो रहा है।

murder2

पति की हत्यारी महिला तक ऐसे पहुंची थी पुलिस
22 अगस्त 2026 को एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत रमाशंकर मिश्रा पुत्र रामयश मिश्रा, निवासी B-264, बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। प्रारंभिक रूप से घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत हुई।

घटनास्थल के निरीक्षण में घटना संदिग्ध पाई गई। मृतक की मोटरसाइकिल/वाहन की स्थिति, शव की स्थिति, जूतों का अलग-अलग स्थान पर मिलना तथा सिर में चोट आदि परिस्थितियों से घटना के वास्तविक कारणों की गहन जांच प्रारंभ की गई।

घटना के संबंध में मृतक के पिता रामयश मिश्रा निवासी ग्राम बेलवा बड़गैय्यान, थाना बैकुंठपुर, जिला रीवा, मध्य प्रदेश की तहरीर के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा, उम्र लगभग 35 वर्ष के विकास चौहान के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग होने की जानकारी प्रकाश में आई। घटना के दिन मृतक द्वारा दोनों को घर पर देख लिए जाने के बाद विवाद उत्पन्न हुआ। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों से प्रकाश में आया कि विवाद के दौरान प्रियंका मिश्रा एवं विकास चौहान द्वारा रमाशंकर मिश्रा का गला दबाकर तथा जमीन पर पटक-पटककर सिर में चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद घटना को छिपाने के उद्देश्य से शव को लगभग 12 घंटे तक आवास के अंदर छिपाकर रखा गया तथा बाद में रात में शव को चादर एवं गमछे में लपेटकर बाहर ले जाया गया। घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए विकास चौहान द्वारा अपने सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ बादल पुत्र ध्रुव कुमार सिंह एवं सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता के सहयोग से शव को सड़क पर लिटाया गया।

इसके साथ ही वाहन से चोट पहुंचाकर दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। कार दो बार शव पर ही आगे-पीछे किया गया। इसके पीछे दुर्घटना बीमा आदि से संबंधित आर्थिक लाभ प्राप्त करने की मंशा भी जांच में सामने आई।

murder

घटना के अनावरण हेतु मृतक एवं संदेहित व्यक्तियों के मोबाइल नंबरों की काल डिटेल एवं लोकेशन का परीक्षण, घटनास्थल के भौतिक साक्ष्यों एवं अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया गया, जिससे घटना की कड़ियां आपस में जुड़ती गईं।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर ही घटना का सफल अनावरण कर वास्तविक तथ्यों का खुलासा किया गया तथा घटना में संलिप्त प्रियंका मिश्रा, विकास चौहान, अनुराग सिंह उर्फ बादल एवं सोनू गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद डबल बेड की चादर एवं दो अदद गमछे बरामद किए गए। घटना से क्षेत्रीय जनता एवं एनसीएल के अधिकारियों और कर्मचारियों में काफी आक्रोश एवं चिंता व्याप्त थी तथा सभी लोग घटना के वास्तविक अनावरण की प्रतीक्षा कर रहे थे। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा मात्र 24 घंटे के अंदर घटना का सफल अनावरण क‍िया गया। 

इनको किया गया है गिरफ्तार

प्रियंका मिश्रा, पत्नी स्वर्गीय रमाशंकर मिश्रा, उम्र लगभग 35 वर्ष, बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। विकास चौहान पुत्र यदुनंदन चौहान, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी EM-10, बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। अनुराग सिंह उर्फ बादल पुत्र ध्रुव कुमार सिंह, उम्र लगभग 18 वर्ष, निवासी M-246, बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता, निवासी जमशीला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

यह भी पढ़ेंतीन बजे घर आना बना जानलेवा, 'ड्यूटी से अगर पांच बजे आता तो जिंदा रहता...' यह कहकर पत्नी ने आशिक संग मिलकर पत‍ि को मार डाला