विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में समान काम के बावजूद कम वेतन, स्वास्थ्यकर्मियों ने बांधा काला फीता

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 06 Oct 2026 06:40 PM (IST)

स्वास्थ्य विभाग के संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सोनभद्र में समान कार्य के लिए समान वेतन व नियमितीकरण की मांग ...और पढ़ें

सोनभद्र में स्वास्थ्यकर्मियों का समान वेतन और नियमितीकरण के लिए काला फीता विरोध।

सोनभद्र में स्वास्थ्यकर्मियों का समान वेतन और नियमितीकरण के लिए काला फीता विरोध।

HighLights

  1. सोनभद्र में स्वास्थ्यकर्मियों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

  2. समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की मांग की।

  3. मांगें न माने जाने पर लखनऊ में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण समेत लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर शासन के प्रति विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से जिम्मेदारी के साथ सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन, नियमितीकरण और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में समायोजित करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने कहा कि काला फीता बांधकर प्रदर्शन मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का शांतिपूर्ण माध्यम है। मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।