काबा की उड़ान के लिए रवाना हुए हज यात्री
जासं दुद्धी (सोनभद्र) लखनऊ से काबा की उड़ान के लिए दुद्धी क्षेत्र के हज यात्रियों का जत्था हजरत नसीरे मिल्लत की सरपरस्ती में सोमवार की शाम रवाना हुआ। हजरत के दुद्धी स्थित आवास से लेकर दारुल उलूम कादरिया नूरिया मदरसा जामिया रिज्विया दिघुल जामा मस्जिद दुद्धी के सरपरस्तों के साथ तमाम लोगों ने हज यात्रियों से गले मिले। मिलने वालों ने हज यात्रियों से मक्का-मदीना शरीफ में अपने लिए दुआ करने की दरख्वास्त की।
जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : लखनऊ से काबा की उड़ान के लिए दुद्धी क्षेत्र के हज यात्रियों का जत्था हजरत नसीरे मिल्लत की सरपरस्ती में सोमवार की शाम रवाना हुआ। हजरत के दुद्धी स्थित आवास से लेकर दारुल उलूम कादरिया नूरिया, मदरसा जामिया रिज्विया दिघुल, जामा मस्जिद दुद्धी के सरपरस्तों के साथ तमाम लोगों ने हज यात्रियों से गले मिले। मिलने वालों ने हज यात्रियों से मक्का-मदीना शरीफ में अपने लिए दुआ करने की दरख्वास्त की। हाजियों का जत्था दुद्धी व आसपास के अंचलों में भ्रमण के बाद सायंकाल पांच बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने चोपन के लिए निकला। उनके स्वागत में चोपन रेलवे स्टेशन की भी सजावट की गई थी। गुब्बारों की लड़ियों से सजाकर जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। हाजियों के काफिला जैसे ही स्टेशन पर पहुंचते ही तमाम नारों से हज यात्रियों का स्वागत किया गया। हज के इस मुबारक सफर पर नसीरे मिल्लत के साथ उनकी धर्मपत्नी राफिया खातून, अरबी महाविद्यालय के कारी उस्मान, छत्तीसगढ़ के जियाउल हक अपनी अहलिया अनवरी बानो के साथ रवाना हुए। हाजियों के काफिले को छोड़ने एक ओर दुद्धी से जहां सैकड़ों लोग चोपन स्टेशन पर पहुंचे थे, वहीं अहरौरा, रेणुकूट, ओबरा, राबर्ट्सगंज, डाला सहित चोपन नगर के तमाम लोग मौजूद रहे। चोपन से हज यात्रियों के जत्थे के साथ 35 लोग लखनऊ के लिए भी रवाना हुए। हज यात्री 31 जुलाई को मक्का के लिए लखनऊ से रवाना होंगे। इस मौके पर दुद्धी के सदर मु. शमीम अंसारी, अहरौरा के अब्दुल मजीद अंसारी, गुड्डू भाई, हाफिज मसउद रजा, जुबेर आलम, हाजी निजामुद्दीन, कालीमुल्लाह खान, मास्टर कौनेन, साबिर भाई, सईद अनवर, मौलाना गुलाम सरवर, हाफिज तौहीद, मौलाना वकील मौजूद रहे।