Move to Jagran APP

झारखंड सीमा पर जंगलों में जाना सुरक्षा का हाल

जासं विढमगंज (सोनभद्र) कोरोना को लेकर हुए लाकडाउन के दौरान झारखंड सीमा शनिवार को सील कर दी गई। सीमा के सील होने के बाद नक्सली घुसपैठ को लेकर पुलिस ने कांबिग की। जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 05:45 PM (IST)
झारखंड सीमा पर जंगलों में जाना सुरक्षा का हाल
झारखंड सीमा पर जंगलों में जाना सुरक्षा का हाल

जागरण संवाददाता, विढमगंज (सोनभद्र) : कोरोना को लेकर 55 घंटे के प्रतिबंध के पहले दिन शनिवार को झारखंड सीमा सील कर दी गई। इसके बाद नक्सली घुसपैठ को लेकर पुलिस ने कांबिग की। सर्च अभियान चलाया गया। झारखंड सीमा से लगे जनपद के हरपुरा व बैरखड़ में क्षेत्राधिकारी सर्किल दुद्धी संजय वर्मा के नेतृत्व में कांबिग की गई। फोर्स ने कांबिग के बाद गांवों में कोरोना वायरस से बचाव के प्रति ग्रामीणों को जागरूक भी किया। उन्हें प्रतिबंध के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के गाइड लाइन का पालन करने की अपील की गई। संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी गांव के चौकीदार से लेकर पास के थानों में सूचना देने की बात बताई ग्रामीणों को चेहरे पर मास्क या फिर गमछा प्रयोग करने की हिदायत दी। क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि झारखंड से लगी सीमा को सील करने के बाद नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए कांबिग की गई।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.