Move to Jagran APP

अयोध्या नरेश दशरथ के दरबार में भगवान हुए अवतरित

राममंदिर परिसर में रामलीला का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल ने किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमति देवी ने दीप प्रज्वलन कर मुकुट पूजन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 07:31 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 07:31 PM (IST)
अयोध्या नरेश दशरथ के दरबार में भगवान हुए अवतरित
अयोध्या नरेश दशरथ के दरबार में भगवान हुए अवतरित

जासं, विढमगंज (सोनभद्र): स्थानीय रामलीला मैदान में रामलीला का शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने की। इसमें मीरजापुर के कलाकार अपने अभिनय का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। प्रबंधक भाजपा मंडल महामंत्री राकेश कुमार केसरी ने दर्शकों का आभार व्यक्त किया। और कहा कि भगवान राम ने अपने आचरण से एक आदर्श स्थापित किया। उन्होंने जो प्रतिमान समाज के सामने प्रस्तुत किया उसे आज तक लोग मानते आए हैं। रामलीला में राजा दशरथ के दरबार में चार पुत्रों का जन्म राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न का जन्म हुआ। इस खुशी में अयोध्या में बधाइयां बज रही हैं। इस प्रसंग को कलाकारों ने बेतहरीन तरीके से मंचन किया। इसमें सुमन कुमार गुप्ता, आशीष कुमार जायसवाल, विकास कुमार गुप्ता, पप्पू गुप्ता, आनंद कुमार द्विवेदी, अछैबरनाथ केशरी, जितेंद्र आदि थे। रामलीला शुरू, किया अंगवस्त्रम् भेंट

loksabha election banner

जासं, ओबरा (सोनभद्र) : राममंदिर परिसर में रामलीला का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल ने किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमति देवी ने दीप प्रज्वलन कर मुकुट पूजन किया। रामलीला समिति के अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंट किया। इसमें रामलीला समिति के सचिव नीलकांत तिवारी, महेंद्र गर्ग, नरेश खत्री, रामविलास अग्रवाल, आशीष तिवारी, समीर माली, सुशील सिंह, बंटी सिंह, रामदेव मौर्या, मुनीम जी, देव प्रकाश मौर्या, आलोक भाटिया, सचिन तिवारी आदि थे। प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने से कल्याण

जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित गोहड़ा ग्राम पंचायत में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गापूजा व पर्दे पर दिखाए जाने वाले राम लीला का शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि भगवान राम के विचारों का अनुसरण करके मोक्ष को प्राप्त किया जा सकता है। अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह खरवार ने की। इसमें भाजपा नेता गेना घसिया, विशिष्ट अतिथि सुभेश मौर्या, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष कामता प्रसाद घसिया, देवी दयाल, काशी नाथ पनिका आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.