Move to Jagran APP

बकरी पालकों को दी बीमारी की जानकारी

बकरी पालन कर रहे पशु मित्र के ज्ञान व जानकारी में वृद्धि के लिए गुरुवार को संस्था जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम द्वारा कासा सहायतित परियोजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ग्राम पंचायत बाकी के टोला कोदई में किया गया। परियोजना समन्वयक विजय कुमार ने बताया कि बकरी आजीविका में वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है। संस्था द्वारा 63 परिवारों को बकरी वितरित किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 07:31 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 07:31 PM (IST)
बकरी पालकों को दी बीमारी की जानकारी
बकरी पालकों को दी बीमारी की जानकारी

जासं, सोनभद्र : बकरी पालन कर रहे पशु मित्र के ज्ञान व जानकारी में वृद्धि के लिए गुरुवार को संस्था जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम द्वारा कासा सहायतित परियोजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ग्राम पंचायत बाकी के टोला कोदई में किया गया। परियोजना समन्वयक विजय कुमार ने बताया कि बकरी आजीविका में वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है। संस्था द्वारा 63 परिवारों को बकरी वितरित किया गया है लेकिन, बीमारी के बहुत सी बकरियों की असमय मौत हो रही है जिसका एक प्रमुख कारण लोगों के अंदर बकरियों में होने वाली बीमारियों के विषय में जानकारी का न होना है। इस मौके पर रुक्मीना, रामकेश, राजेश, कलावती, सोनिया, सविता, रामदुलारे के अलावा परियोजना कार्यकर्ता रविन्दर, गीता, इस्लाम, अनिश आदि रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.