सोनभद्र में शादी की जिद में दूसरी बार टावर पर चढ़ी युवती, परेशान लोग उतारने के लिए कर रहे मशक्कत
सोनभद्र के अनपरा में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद में दूसरी बार टावर पर चढ़ गई। पुलिस ...और पढ़ें
HighLights
युवती प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी।
यह दूसरी बार है जब वह टावर पर चढ़ी है।
पुलिस और परिजन उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रहे।
जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र)। प्रेमी से शादी करने की जिद में एक युवती फिर से शुक्रवार की अपराह्न अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शापिंग सेंटर के समीप टावर पर चढ़ गई। युवती के दूसरी बार टावर पर चढ़ने से मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी मौके पर डटे रहे।
बीना बस स्टैंड निवासी 19 वर्षीय युवती का रेणुसागर निवासी दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम प्रसंग है। युवती उससे शादी करना चाहती है। गत 12 अक्टूबर को वह शादी की जिद में टावर पर चढ़ गई थी। उस समय पुलिस ने काफी समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा था। बाद में युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया था।
युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। इसके बावजूद शुक्रवार को युवती दोबारा टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही अनपरा थाना प्रभारी राजेश चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर युवती को काफी समझाने का प्रयास किया। परिजनों की मौजूदगी में काफी देर तक चली मान-मनौव्वल के बाद युवती नीचे नही उतर रही हैं।
