सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
सोनभद्रपूर्व पीएम के जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन।
जासं, सोनभद्र/रामगढ़ : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती के उपलक्ष्य पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में मैं युवा हूं, मेरा भी एक सपना है प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिला मुख्यालय पर युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष दुबे के नेतृत्व में प्रकाश जीनियस इंटर कालेज व युग शांति स्कूल पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। श्री दुबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मुख्यालय स्थित प्रकाश जीनियस इंटर कालेज, एमवीएम इंटर कालेज, राजकीय कन्या विद्यालय आदि स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
इसी तरह रामगढ़ स्थित शहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में दर्जनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि अरुण कुमार सिंह ने कहा संबोधित किया।
खलियारी : नगवां ब्लाक के पं. जगमोहन विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जीतेंद्र पासवान ने बताया कि क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के 520 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है।