गांधी के सपने को छात्राओं ने कैनवास पर उकेरा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा शुरू हुआ महाभियान में बुधवार को छात्राओं ने सहभागिता करते हुए कैनवस पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए महाभियान में बुधवार को छात्राओं ने सहभागिता करते हुए कैनवास पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इसमें छात्राओं ने गांधी के सपने को भी धार दिया। इसी दौरान भारतीय जनसहयोग ट्रस्ट के सदस्यों ने सड़क पर झाड़ू लगाकर दैनिक जागरण के स्वच्छ भारत अभियान में अपनी सहभागिता की।
नगर के चार विद्यालयों राजा शारदा महेश इंटर कालेज, जीआइसी बालिका, गुरुनानक बालिका इंटर कालेज व संत जेवियर उच्च माध्यमिक विद्यालय की कुल 24 छात्राओं ने निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान समस्त छात्राओं ने दैनिक जागरण के भी अहम अभियान स्वच्छता ही सेवा के क्रम में अपनी प्रतिभा दिखाई गई। दूसरी ओर भारतीय जन सहयोग सेवा ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत पथरिया में क्रान्ति तिवारी के घर से प्राथमिक विद्यालय पथरिया तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सदस्यों ने 200 मीटर सड़क पर झाड़ू लगाकर गांव वालों को स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधान ट्रस्टी एवं निदेशक आशीष उपाध्याय ने बताया कि हम जहां भी रहते हैं अगर हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ नहीं होगा तो हमें और हमारे परिवार को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ शिक्षक सरोज ¨सह ने दैनिक जागरण के अभियान को सराहते हुए कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का भी विकास होता है। इसलिए स्वच्छता हमारे और हमारे वातावरण के लिए बहुत आवश्यक है। इस दौरान क्रान्ति त्रिपाठी, सूरज, हौसिला प्रसाद, कविलेश, रामानन्द तिवारी, भक्ति, छोटे तिवारी, मुन्नी, छोटक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।