किशोरी के गायब होने पर भड़का जनाक्रोश
दुद्धी नगर में सोमवार की सुबह रहस्यमय ढंग से गायब हुई एक किशोरी के मामले को लेकर शाम होते ही नगर क्षेत्र का माहौल गर्म हो गया। लोग लामबंद होने लगे।
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 08:51 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 08:51 PM (IST)
जासं, सोनभद ्र: दुद्धी नगर में सोमवार की सुबह रहस्यमय ढंग से गायब हुई एक किशोरी के मामले को लेकर शाम होते ही नगर क्षेत्र का माहौल गर्म हो गया। लोग लामबंद होने लगे। हालांकि मौके पर जुटे प्रबुद्धवर्ग के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर माहौल को शांत करा दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीम रवाना कर दिया। इसको लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कोतवाली में सीओ सुनील कुमार विश्नोई एवं प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें