Move to Jagran APP

मोर्चा पदाधिकारियों को एक-एक गांव की कमान

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शनिवार को नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत चौबे की अध्यक्षता में ग्राम स्वराज अभियान की कार्यशाला आयोजित की गयी। इस दौरान सभी मोर्चा के पदाधिकारियों को एक-एक गांव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूल-माल पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने संगठनात्मक निर्देश दिया। उन्होंने सभी मोर्चां के पदाधिकारियों को एक-एक गांव की जिम्मेदारी दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 09:13 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:08 AM (IST)
मोर्चा पदाधिकारियों को एक-एक गांव की कमान
मोर्चा पदाधिकारियों को एक-एक गांव की कमान

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शनिवार को नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत चौबे की अध्यक्षता में ग्राम स्वराज अभियान की कार्यशाला हुई। इसमें मोर्चा के पदाधिकारियों को एक-एक गांव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूल-माल पहनाकर स्वागत किया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने संगठनात्मक निर्देश दिया। उन्होंने सभी मोर्चा के पदाधिकारियों को एक-एक गांव की जिम्मेदारी दिया। इसमें ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांव-गांव जाकर अपने ग्राम स्वराज अभियान को चलाना है। इसके माध्यम से केन्द्र व प्रदेश की योजनाओं का निरीक्षण कर गांव की प्रगति, गांव के प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क कर आने वाली समस्याओं को उचित संगठनात्मक फोरम पर सूचना उपलब्ध करना होगा।

जिलाध्यक्ष ने कहा की भाजपा द्वारा दिये गये दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यकर्ता के मान-सम्मान का ध्यान रखना ही नैतिक जिम्मेदारी है। इसमें अशोक मिश्रा, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोविन्द यादव, शीतला आचार्य, सुनील सिंह, विशाल पांडेय, रंजना सिंह, यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी, अशोक मौर्या, दारा शिकोह, अजीत रावत, रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव आदि रहे। इसके अलावा बीजपुर, बकरीहवा, सेवकामोड़, चेतवा, कोन, मधुपुर व महुली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजीत चौबे को जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाया।

मधुपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुदामा सिंह, सीताराम पटेल, सुरेश केशरी, उमाशंकर सिंह, महेंद्र सिंह पटेल, राजेश द्विवेदी, सुनील सिंह ने बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.