करेंट की चपेट में आने से चार झुलसे, हालत गंभीर
जासं, सोनभद्र : बरसात के दिनों में लापरवाही के चलते खंभों या उसके आसपास के हिस्सों में बिजली का उतरना आम हो जाताहै।
जासं, सोनभद्र : बरसात के दिनों में लापरवाही के चलते खंभों या उसके आसपास के हिस्सों में बिजली का उतरना आम हो जाता है। यह लापरवाही किसी और की नहीं बल्कि बिजली विभाग की खुद होती है। इसी लापरवाही के क्रम में वैनी में जहां चार लोग बिजली के करेंट से झुलस गए। वहीं जिला मुख्यालय के ब्रह्मनगर में करेंट से एक सूअर की मौत हो गई। लोगों ने जब इसकी जानकारी नगर पालिका को दी तो पहुंचे कर्मी पहुंचकर तारों की मरम्मत की।
राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर मोहल्ले की चौथी गली के पास बिजली के खंभे में एक सूअर अपना शरीर रगड़ रहा था। उसी दौरान सूअर की तेज आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकले। लोगों ने देखा कि सूअर मृत पड़ा है। करेंट उतरने के अंदेशे से लोगों ने नगरपालिका को सूचित किया। जब कर्मी पहुंचे तो पता चला कि खंभे में करेंट उतर आया था और सूअर की मौत उसी से हुई। ऐसे में नगरों की दशा कैसी है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। नगरों में तारों का लटकना व खंभों का झुका होना कहीं से भी देखा जा सकता है। चारों झुलसे लोगों को भेजा अस्पताल
वैनी (सोनभद्र): रायपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में शुक्रवार की आधी रात में पंखे में उतरा करेंट पूरे घर में दौड़ गया। इसमें चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। मिली जानकारी के मुताबिक अमित (24), नीलम (22) पत्नी अमित, संतोष (30) व बेचन (55) शामिल हैं। अमित ने बताया कि बस्ती में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ समय बाद बिजली कट गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने एंबुलेंस से सभी को वैनी पीएचसी भेजा। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।