विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में बाइक के धक्के से विद्यालय पैदल जा रहे चार छात्र-छात्राएं घायल, अस्‍पताल में भर्ती

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 06 Oct 2026 06:54 PM (IST)

सोनभद्र के दुद्धी-आश्रम मार्ग पर झारोकला गांव के पास मंगलवार सुबह एक बाइक सवार ने स्कूल जा रहे चार छात्र-छात्राओं ...और पढ़ें

सोनभद्र में स्कूल जा रहे चार छात्र-छात्राएं बाइक की टक्कर से घायल, अस्पताल में भर्ती।

सोनभद्र में स्कूल जा रहे चार छात्र-छात्राएं बाइक की टक्कर से घायल, अस्पताल में भर्ती।

HighLights

  1. दुद्धी-आश्रम मार्ग पर बाइक ने चार छात्रों को टक्कर मारी।

  2. झारोकला गांव के पास हुई दुर्घटना में छात्र घायल हुए।

  3. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी-आश्रम मार्ग पर झारोकला गांव के पास मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार ने स्कूल जा रहे चार छात्र-छात्राओं को पीछे से टक्कर मार दिया। इससे कटौंधी गांव निवासी कक्षा छह का छात्र विजय कुशवाहा, उसका भाई अजय कुमार, 10वीं की छात्रा सीता और आठवीं की छात्रा सीमा घायल हो गए।

दुर्घटना झारोकला स्थित उच्च माध्यमिक (सरकारी) विद्यालय से महज एक किलोमीटर पहले हुई। सूचना पर तत्काल पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों विद्यार्थियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कटौंधी गांव निवासी चारों बच्चे पैदल अपने विद्यालय झारोकला उच्च माध्यमिक विद्यालय जा रहे थे।

इसी दौरान झारोकला से अपने घर कनियागुटरा जा रहे बाइक सवार 14 वर्षीय अनुराग धरकार ने बच्चों को पीछे से टक्कर मार दिया। अनुराग को भी हल्की चोट आई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। वहां डा. मुस्कान ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। बच्चों की चोटों और फ्रैक्चर की स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने चारों विद्यार्थियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।