पूर्व बसपा विधायक ने दिया इस्तीफा
जासं सोनभद्र विधान सभा ओबरा के पूर्व विधायक व बसपा नेता सुनील सिंह यादव ने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की जानकारी मंगलवार को राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान दी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 09:18 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 06:11 AM (IST)
जासं, सोनभद्र : विधान सभा ओबरा के पूर्व विधायक व बसपा नेता सुनील सिंह यादव ने बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी उन्होंने मंगलवार को राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में दी। बताया कि बसपा के इलाहाबाद मंडल में बढ़ते गुटबाजी व लगातार हो रही उपेक्षा के कारण बसपा के सभी पद व दायित्वों से इस्तीफा दिया है। पूर्व विधायक सुनील कुमार सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाशनाथ सिंह यादव के पुत्र हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें