पूर्व व वर्तमान नपं अध्यक्ष के समर्थक भीड़े, चार घायल
बीते दिनों रेणुकूट नगर पंचायत परिसर में कंबल वितरण के दौरान हुई भगदड़ और उसमें घायलों को लेकर सोशल मीडिया पर पहले बहस हुई और फिर बस स्टैंड के पास रविवार की रात में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थकों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से चाकूबाजी हुई जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी को पास के ¨हडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सभी को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में दोनों पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल ¨सह समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जागरण संवाददाता, रेणुकूट (सोनभद्र) : बीते दिनों रेणुकूट नगर पंचायत परिसर में कंबल वितरण के दौरान हुई भगदड़ और उसमें घायलों को लेकर सोशल मीडिया पर पहले बहस हुई और फिर बस स्टैंड के पास रविवार की रात में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थकों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से चाकूबाजी हुई जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी को पास के ¨हडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सभी को ट्रामा सेंटर, वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में दोनों पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल ¨सह समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
17 जनवरी को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप ¨सह की तरफ से कंबल वितरण का आयोजन किया गया था। उसमें अचानक गेट खुलने के बाद भगदड़ मच गई और 14 महिलाएं घायल हो गईं। उसी मामले को लेकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल ¨सह के कुछ समर्थकों से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी थी। इसी दौरान रात करीब दस बजे दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। जमकर हुई मारपीट में वर्तमान अध्यक्ष के पक्ष से उनके भाई विजय प्रताप ¨सह (32) व विजय झा (35) घायल हो गए। पूर्व अध्यक्ष की तरफ से जमुना ¨सह (40) और रोहित ¨सह (30) घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक पूर्व अध्यक्ष के समर्थक संतोष ¨सह की तहरीर पर वर्तमान अध्यक्ष शिव प्रताप ¨सह के भाई विजय प्रताप ¨सह, आशीष ¨सह, अमित कुमार, मिथिलेश, शाहरूख व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वर्तमान अध्यक्ष के समर्थक आशीष ¨सह की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पूर्व अध्यक्ष अनिल ¨सह, बृजेश ¨सह, राकेश ¨सह, जमुना ¨सह, शेरू व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।