¨हदी में कार्य करने पर दिया जोर
रिहंद परियोजना के राजभाषा अनुभाग द्वारा धनवंतरी चिकित्सालय के अधिकारियों व कर्मचारियों हेतु ¨हदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मियों को हिन्दी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : रिहंद परियोजना के राजभाषा अनुभाग द्वारा धनवंतरि चिकित्सालय के अधिकारियों व कर्मचारियों हेतु ¨हदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कर्मियों को ¨हदी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। राजभाषा प्रभारी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने राजभाषा प्रावधानों, नियमों, अधिनियमों की जानकारी दी। उन्होंने वर्तनी मानकीकरण पर प्रकाश डालते हुए सभी को पत्र लेखन का अभ्यास कराया। पत्र लेखन में भारती डेनियल, हेलेना डुंगडुंग, अनीता कुमारी, ऋषिकांत कुमार उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाया। जिन्हें मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कृष्णा मल्ल द्वारा रामचरित मानस पुस्तक देकर सम्मानित किया और उन्हें ¨हदी राजभाषा में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी डा. यज्ञसेन प्रसाद वर्मा, डा. भवनीश समन, डा. तन्मय मिश्रा, डा. सविता नायक, डा. राधेश्याम गुप्ता, डा. राजीव रंजन रमण, डा. प्रद्युम्न कुमार, डा. निशा सिन्हा, डा. श्वेता श्रीवास्तव, डा. प्रेम पाल ¨सह, महेशा देवी, विजय कुमार, संतराम, मनोज कुमार, रवीन्द्र कुमार समेत 27 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई।