पांच कुंतल प्लास्टिक बरामद, हड़कंप
मुख्यमंत्री के जनपद दौरे के दौरान प्लास्टिक प्रयोग पर सख्त रूख अपनाने के निर्देश का असर रविवार को नगर पालिका में देखा गया। उप जिलाधिकारी सदर शादाब असलम के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने पुलिस बल के साथ नगर पालिका परिषद के विभिन्न दुकानों पर जांच अभियान चलाया। प्रशासनिक टीम के सघन जांच से प्लास्टिक बिक्री करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान धर्मशाला चौक स्थित एक व्यापारी के दुकान व गोदाम से पांच
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : मुख्यमंत्री के जनपद दौरे के दौरान प्लास्टिक प्रयोग पर सख्त रुख अपनाने के निर्देश का असर रविवार को नगर पालिका में देखा गया। उपजिलाधिकारी सदर शादाब असलम के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने पुलिस बल के साथ नगर पालिका परिषद के विभिन्न दुकानों पर जांच अभियान चलाया। प्रशासनिक टीम के सघन जांच से प्लास्टिक बिक्री करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान धर्मशाला चौक स्थित एक व्यापारी के दुकान व गोदाम से पांच कुंतल प्लास्टिक बरामद किया गया। जांच टीम ने करीब 30 दुकानों पर छापेमारी कर सघन जांच चलाया।
12 सितंबर को जिले में आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया था कि जिले में किसी भी हाल में प्लास्टिक का प्रयोग न हो। अगर ऐसा होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर जिलाधिकारी दोषी होंगे। सीएम के स्पष्ट निर्देश के बाद डीएम ने तहसीलवार प्रशासनिक अधिकारियों को समय-समय पर अभियान चलाकर इसकी जांच का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में रविवार को नगर पालिका राबर्ट्सगंज में जांच अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने बताया कि जांच टीम ने नगर पालिका के करीब 30 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी हुई। इस दौरान मिले सभी प्लास्टिक को जब्त करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। श्री गिरी ने बताया कि जांच के दौरान धर्मशाला चौक स्थित नीरंक अग्रवाल के दुकान व गोदाम से करीब पांच कुंतल 23 किलो प्लास्टिक बरामद किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर ने संबंधित व्यापारी के सभी माल को जब्त करते हुए विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अधिशासी अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह अभियान बदस्तूर जारी रहेगा। अगर किसी भी व्यापारी के पास से प्लास्टिक बरामद होता है तो निश्चित ही उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।