बैरियर गेट पर लगाया वाटर कूलर
दिशिता महिला मंडल रेणुसागर द्वारा आम जनों की सुविधा हेतु कल्याणकारी योजना के तहत बैरियर गेट पर वाटर कूलर लगाया गया। महिला मंडल ने गर्मी की तपिश शुरु होने से पूर्व ही लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए उन्हे गर्मी में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई।
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : दिशिता महिला मंडल रेणुसागर द्वारा आमजनों की सुविधा हेतु कल्याणकारी योजना के तहत बैरियर गेट पर वाटर कूलर लगाया गया। महिला मंडल ने गर्मी की तपिश शुरू होने से पूर्व ही लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए उन्हे गर्मी में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई। मुख्य अतिथि दिशिता महिला मंडल अध्यक्षा इंदू यादव द्वारा फीता काटकर वाटर कूलर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा करना जीवन का पुनीत कार्य है। इस वाटर कूलर से आते-जाते कर्मियों, मजदूरों व आसपास के रहवासियों को शीतल जल आसानी से उपलब्ध होगा। महिला मंडल जरुरतमंदों के हितों को ध्यान में रखते हुए सेवाभाव से समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम करता रहा है। इस अवसर पर महिला मंडल सचिव विभा सिंह, उपसचिव रितु हर्षवर्धन, मंजू भीमराजका समेती अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग टीम का सहयोग सराहनीय रहा।