बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी व किसान कल्याण समिति के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कंडुआ रोग से बर्बाद फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग किया। बीमा कंपनी पर मनमानी तरीके से क्षतिपूर्ति रिपोर्ट लगाए जाने का आ
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : आम आदमी पार्टी व किसान कल्याण समिति के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कंडुआ रोग से बर्बाद फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। बीमा कंपनी पर मनमानी तरीके से क्षतिपूर्ति रिपोर्ट लगाए जाने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों की समस्याओं का शीघ्र निदान न हुआ तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। किसान संजय कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी किसानों की फसलों की स्वयं निरीक्षण कर क्षतिपूर्ति दिलाए जाने का काम करें। किसान विनय कुमार पांडेय ने कहा कि बीमा कंपनी मनमानी तरीके से क्षतिपूर्ति रिपोर्ट लगाकर किसानों के साथ धोखा कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि उन सभी किसानों को फसलों की क्षतिपूर्ति मिलनी चाहिए, जिनके फसलों में कंडुआ रोग लग गया है। किसान पुद्दू ने कहा कि रोग लगे धान के पुआल खाने से पशु भी मर जा रहे हैं। विवेक पांडेय ने कहा कि कंडुआ के रोग का स्थलीय निरीक्षण करके उसका उचित मुआवजा दिलाया जाए। आप के जिला प्रवक्ता देवेन्द्र पांडेय ने कहा कि अधिकारियों के मनमानी के चलते किसानों के फसलों के बीमा के मुआवजे में गोलमाल किया जा रहा है। इससे जिले के किसान बैंकों और कोआपरेटिव का ऋण न दे पाने की स्थिति में आत्महत्या को मजबूर हो जाएंगे। इसमें रिजवान खान, शिशिर पति त्रिपाठी, सुरेश शुक्ल, विनय पांडेय, प्रणव पांडेय आदि थे।