सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई
रेणुसागर प्रशासनिक भवन में प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत होने वाले नौ कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर विदाई दी गई। सहायक महाप्रबंधक विनय कुमार बाजपेयी ने कहा कि लंबे अंतराल तक कार्य करने के पश्चात सेवानिवृत होकर अपने गृह नगर जा रहे हैं। अपने को किसी कार्य में व्यस्त रखें। संस्थान।
जासं, अनपरा (सोनभद्र): रेणुसागर प्रशासनिक भवन में प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले नौ कर्मचारियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर विदाई दी गई। सहायक महाप्रबंधक विनय कुमार वाजपेयी ने कहा कि लंबे अंतराल तक कार्य करने के पश्चात सेवानिवृत्त होकर अपने गृह नगर जा रहे हैं। अपने को किसी कार्य में व्यस्त रखें। संस्थान द्वारा जो भी देय धनराशि भविष्य निधि, ग्रेच्युटी की प्राप्ति हुई है उसका बहुत ही सोच-समझ कर उपयोग करें। वाईपी सिंह, जगदीश सिंह, आत्मा सिंह, ओम कृष्ण श्रीवास्तव एवं मिथिलेश कुमार सिन्हा, उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। संचालन नरेंद्र नाथ सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी, सहकर्मी एवं श्रमिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।