विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्जी दुल्हन गिरोह का भंडाफोड़, सोनभद्र में मधु पांडेय गिरफ्तार, खुद को बताती थी नक्सलियों की रिश्तेदार

Published: Wed, 16 Sep 2026 05:23 PM (IST)

सोनभद्र पुलिस ने गुजरात के एक युवक से फर्जी शादी कराकर 1.60 लाख रुपये ठगने के आरोप में फर्जी दुल्हन की मां मधु पांडेय को गिरफ्तार किया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. फर्जी दुल्हन गिरोह ने गुजरात के युवक से ठगे 1.60 लाख।

  2. नकली मां मधु पांडेय सोनभद्र में पुलिस द्वारा गिरफ्तार।

  3. नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर धमकाते थे आरोपी।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। रायपुर थाना पुलिस ने गुजरात के युवक को खलियारी में बुलाकर फर्जी शादी कराने, धमकी देकर उससे एक लाख 60 हजार रुपये की वसूली करने के आरोप में बुधवार को मीरजापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मीरजापुर गांव निवासी मधु पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसे हिंदुआरी फ्लाईओवर के पास पकड़ा। मधु और उसके अन्य साथियों पर खुद को नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर धमकी देकर पीड़ित से रुपये की वसूली का आरोप है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि महिला के पास से 6,920 रुपये नकद व एक मोबाइल बरामद हुआ है।

यह है पूरा मामला

गुजरात के बनासकांठा जिला के पालनपुर थाना क्षेत्र के कोटड़ा गांव निवासी राजेश कुमार को पांच लोगों ने शादी कराने का झांसा देकर खलियारी बुलाया। वहां से शादी के लिए साडी, कपडे खरीदवाई।

खलियारी बाजार में उसे दुल्हन नेहा पांडेय व दुल्हन का चाचा कहने वाले अशोक, दलाल जितेन्द्र मिले। एक औरत साथ में और थी जो स्वयं को नेहा पांडेय की मां मधु पांडेय बता रही थी। वहां से तीनों उन्हें रायपुर पहाडी के ऊपर स्थित वन देवी मंदिर पहुंचे, जहां शादी की औपचारिक रस्म पूरी की गई।

मधु पांडेय दो लाख रुपये मांगने की जिद करने लगी। सबने मिलकर धमकी दी और 1.60 लाख रुपये ले लिया। पुलिस इस मामले में एक आरोपित पड़री गांव निवासी अशोक जायसवाल को सोमवार को ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य की तलाश कर रही है।