प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद गुप्ता व डीएस त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।
जासं, बीजपुर (सोनभद्र) : हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद गुप्ता व डीएस त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। बच्चों ने प्रदर्शनी में मिसाइल, रिहंद पावर प्लांट का माडल, पवन चक्की, ज्वालामुखी, हाइड्रो पावर प्लांट, वाटर फिल्टर, फ्री ऊर्जा, जेसीबी के साथ अन्य कई प्रकार के विद्युत मशीनें व गृह विज्ञान की छात्राओं द्वारा पकवान बनाकर उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी को देख अभिभावकों ने सराहा। विद्यालय के प्रबंधक रामजियावन गुप्ता ने प्रधानाचार्या दुर्गावती गुप्ता और पूरे विद्यालय परिवार को विज्ञान प्रदर्शनी की सफलता के लिए उत्साहवर्धन किया। इसमें राहुल चौरसिया, रोहित चौहान, पर¨वद्र कुमार, राजेन्द्र कुमार, सूरज जायसवाल, प्रियंका चौहान, नीतू कुमारी, पूजा गुप्ता, सुषमा गुप्ता, संगीता, बबिता,पूजा, अंजली, वर्षा कसेरा, अफसाना आदि का सराहनीय योगदान रहा।