Move to Jagran APP

योजनाओं को किसानों तक पहुंचाकर करेंगे समृद्ध

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (युवा ¨वग) के राष्ट्रीय सचिव डा. प्रसन्न पटेल के जिले में प्रथम आगमन पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राब‌र्ट्सगंज के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने किसानों की भलाई के लिए चलायी जा रही सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाकर उन्हें समृद्ध करना प्राथमिकता होगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 09:05 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 09:05 PM (IST)
योजनाओं को किसानों तक पहुंचाकर करेंगे समृद्ध
योजनाओं को किसानों तक पहुंचाकर करेंगे समृद्ध

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (युवा ¨वग) के राष्ट्रीय सचिव डा. प्रसन्न पटेल के जिले में प्रथम आगमन पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्वागत किया। राब‌र्ट्सगंज के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने किसानों की भलाई के लिए चलायी जा रही सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाकर उन्हें समृद्ध करना प्राथमिकता होगी।

loksabha election banner

जिले से लगने वाली सीमा पर सुकृत के पास कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर श्री पटेल का स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय सचिव डा. प्रसन्न ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि केंद्र सरकार इस समय किसानों के लिए कई योजना चला रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा से जहां किसानों को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिल रही है वहीं प्रदेश सरकार की फसल ऋण मोचन योजना ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई। कहा कि ¨सचाई के लिए प्रधानमंत्री ¨सचाई योजना के तहत अ¨सचित क्षेत्र को ¨सचित बनाने पर पूरा जोर है। उन्होंने योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तत्काल काम शुरू करने की बात कही। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, सांसद छोटेलाल खरवार व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में मौजूद किसानों को विस्तार से बताया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अशोक ¨सह के साथ ही रमेश मिश्रा, राजेंद्र ¨सह पटेल, गो¨वद यादव, अजीत चौबे, लालजी तिवारी, उदयनाथ मौर्या, यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, जगदीश पटेल, धर्मवीर तिवारी, उमाकांत मिश्र आदि मौजूद थे। संचालन ओम प्रकाश दुबे ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.